Molitics

@moliticsindia

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) तक हॉस्टल के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं और छात्रों की शिकायतें सामने आ रही हैं। जामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े और दूसरी बाहरी चीजें मिलने की शिकायत के बाद कई दिनों तक प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्राओं के समर्थन में यूनिवर्सिटी प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब खाने की शिकायत करने वाली छात्राओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की के आरोपों को लेकर भी सवाल उठाया। हालांकि, जामिया प्रशासन ने छात्रों द्वारा प्रॉक्टर टीम से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं, जबकि छात्र संगठनों के आरोपों को विश्वविद्यालय ने खारिज किया है। AMU में भी छात्र-छात्राओं ने मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया है। #JamiaMilliaIslamia #AMU #StudentProtest #HostelFood #ImranPratapgarhi ( Jamia Protest, AMU Protest, Hostel Food Quality, Student Protest, Imran Pratapgarhi, University Administration )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch