Molitics

@moliticsindia

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने देश की न्यायिक प्रक्रिया और जमानत प्रणाली पर तीखा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया बयानों में उन्होंने फादर स्टेन स्वामी, प्रो. साईबाबा, उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर और खालिद सैफी जैसे मामलों का हवाला दिया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वरा भास्कर ने कहा कि कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और छात्र बिना किसी मुकदमे के सालों जेल में बिताने को मजबूर हैं, जबकि गंभीर अपराधियों को तुरंत राहत मिल जाती है। उन्होंने इस प्रक्रिया को 'बेहद शर्मनाक' करार देते हुए न्यायपालिका के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उनके इस बयान से सोशल मीडिया और राजनीतिक-सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। ​#SwaraBhasker #UmarKhalid #SharjeelImam #StanSwamy #GNSaibaba

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch