Molitics

@moliticsindia

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची (Sixth Schedule) में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार से लद्दाख के मुद्दों पर ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो 19 से 24 सितंबर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ​लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। वांगचुक का कहना है कि पूर्व वार्ताओं के बावजूद कोई नतीजा न निकलने के कारण वे दोबारा प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। ​#SonamWangchuk #SaveLadakh #SixthSchedule #LadakhProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch