बिहार के नवादा के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद पर अनुचित व्यवहार और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए। कुछ छात्राओं ने बाथरूम में ताक-झांक और गोद में बैठाने का भी आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद स्कूल में हंगामा हुआ। पुलिस ने FIR दर्ज कर प्रधानाध्यापक को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। कुछ महीने पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि रात 12 बजे कोई महिला या लड़की घूमने निकले और किसी ने उसे छू दिया, तो वे अगली सुबह इस्तीफा दे देंगे। क्या बेटियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री के भाषणों तक ही सीमित है? #Nawada #Bihar #POCSO #SchoolSafety #GirlStudents
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch