मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में वेयरहाउस कॉरपोरेशन की कथित लापरवाही के चलते भंडारण में रखा हजारों क्विंटल धान खराब हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक उचित रखरखाव और निगरानी न होने के कारण कई बोरियों में नमी आ गई, जिससे धान अंकुरित हो गया और उसमें पौधे तक उग आए। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। इस घटना ने सरकारी गोदामों में अनाज के भंडारण, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब लाख परिवार दो वक्त के भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब सरकारी गोदामों में अनाज सड़ने की जिम्मेदारी कौन लेगा? भारत की ग्लोबल हंगर इंडेक्स में स्थिति को सुधारने के लिए क्या ऐसी लापरवाहियों पर सख्त जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? हर साल भूख और कुपोषण से प्रभावित लोगों के बीच यदि खाद्यान्न सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, तो खाद्य प्रबंधन व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम होगा? #MadhyaPradesh #Warehouse #FoodGrain #FoodSecurity #GlobalHungerIndex
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch