बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने छतरपुर के कोड़ा गांव में एक किसान पर जानलेवा हमले और जमीन विवाद से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए शालिग्राम को ₹50,000 के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शालिग्राम गर्ग और उनके सहयोगियों पर किसान मोतीलाल कुशवाहा के घर में घुसकर मारपीट और गोलीबारी करने का आरोप है, जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (BNS धारा 109) का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। छतरपुर निचली अदालत से अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से अब उनकी जमानत मंजूर हो गई है। #ShaligramGarg #DhirendraShastri #BageshwarDham
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch