प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने YSRCP के कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी और उनके पिता वाईएस भास्कर रेड्डी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पूर्व राज्य मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में की जा रही है। ED की टीमों ने हैदराबाद और कडप्पा में करीब छह ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच एजेंसी इस मामले में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, पैसों के हेरफेर और फंड्स के फ्लो की गहनता से पड़ताल कर रही है। सीबीआई (CBI) की चार्जशीट के आधार पर दर्ज इस केस में ईडी की इस ताजा कार्रवाई से आंध्र प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। #AvinashReddy #EDRaid #MoneyLaundering #KadapaMP #AndhraPradeshPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch