बाढ़ के बीच दीये जलाने पर नेहा सिंह राठौर का सरकार पर हमला बिहार में बाढ़ के बीच PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना में CM सम्राट चौधरी भी दीया जलाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी को लेकर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार बाढ़ से जूझ रहा है, तब राहत कार्यों के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने को प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। नेहा ने इसे ‘वोटचोरी’ से जोड़ते हुए कहा कि क्या सरकार को अब चुनाव जीतने के लिए जनता की जरूरत नहीं रह गई है। #BiharFlood #NehaSinghRathore #AashirwadKaDiya
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch