उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान को लेकर सामने आए वीडियो पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर और ऑडिटोरियम में चल रहा राष्ट्रगान दो अलग-अलग कार्यक्रम थे। महाना के मुताबिक, राष्ट्रगान शुरू होने के समय वह ऑडिटोरियम में मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर किए जा रहे दावों को भ्रामक बताते हुए कहा, “राष्ट्रगान के समय हम रुके नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।” उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों का वह पूरा सम्मान करते हैं। #SatishMahana #NationalAnthem #UPAssembly #UttarPradesh #PoliticalControversy
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch