आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की एथनॉल और चीनी से जुड़ी नीतियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने गन्ने से एथनॉल बनाने की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि देश में चीनी की किल्लत पैदा हो गई। केजरीवाल ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अब उसी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल चीनी का आयात (Import) करने के लिए करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक अदूरदर्शिता करार देते हुए कहा कि नीतियों के दूरगामी असर को समझे बिना फैसले लिए जा रहे हैं। #ArvindKejriwal #AAP #CentralGovernment #EthanolBlending #SugarImport
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch