कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों की बात सुनने के बजाय प्रशासन उन पर एफआईआर दर्ज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीति युवाओं की आवाज़ दबाने की है, जहाँ सवाल पूछने पर लाठी और मुक़दमे मिलते हैं। #RahulGandhi #Congress #AllahabadUniversity #nsui
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch