उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान बजने के दौरान ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना एक कार्यक्रम के दौरान की है, जहां कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान शुरू हुआ था। समारोह में राष्ट्रगान बजते ही जहां अन्य लोग और अधिकारी सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, वहीं विधानसभा अध्यक्ष का इस तरह बीच में चले जाना चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। #Unnao #UttarPradesh #AssemblySpeaker #SatishMahana #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch