जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान काम को लेकर नर्सिंग और एमबीबीएस छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। नर्सिंग के दो छात्रों के मामूली रूप से घायल होने की बात सामने आई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद नर्सिंग छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर इमरजेंसी के बाहर धरना भी दिया। #Jalaun #MedicalCollege #StudentFight #Urai #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch