नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ (Flash Floods) और भूस्खलन (Landslides) ने भीषण तबाही मचाई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 1,259 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। काठमांडू घाटी समेत देश के कई पहाड़ी इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिससे सैकड़ों घर, पुल और सड़कें बह गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाली सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। हालांकि, लगातार खराब मौसम और मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। #NepalFloods #FlashFloods #NepalLandslide #Kathmandu #DisasterRelief
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch