मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आक्रामक हमलों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष आयोग पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयुक्तों ने दरकिनार किए जाने के दावों को 100% गलत बताया है और फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं। संवैधानिक संस्थाओं की साख को ठेस पहुंचाने के आरोप में उन्होंने राहुल गांधी पर राजद्रोह (Sedition) की धारा में केस दर्ज करने की मांग की। #RekhaGupta #RahulGandhi #DelhiCM #GyaneshKumar #CEC
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch