Molitics

@moliticsindia

मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित Dejawoo School of Innovation में एक छात्रा की शिक्षक द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा के दौरान छात्रा पर नकल करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद शिक्षक ने उसकी पिटाई की। Dejawoo School की मीनापुर शाखा CBSE से संबद्ध निजी स्कूल है। बच्चों को शारीरिक दंड देने पर निजी स्कूल भी नियमों से बाहर नहीं हैं। RTE Act की धारा 17 बच्चों को शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न से बचाती है। CBSE के दिशा-निर्देशों में भी छात्रों के साथ क्रूरता को लेकर कार्रवाई का प्रावधान है। #Muzaffarpur #DejawooSchool #StudentSafety #CorporalPunishment #BiharNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch