Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र के लातूर में बारिश की कमी से खरीफ फसलों यानी मानसून के मौसम में बोई जाने वाली सोयाबीन, मक्का और दूसरी फसलों को नुकसान पहुंचने के बाद सैकड़ों महिला किसान ‘जन आक्रोश मोर्चा’ लेकर सड़क पर उतरीं। औसा में किसानों ने सूखी फसलें लेकर इलाके को सूखाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का सर्वे कराने और तत्काल आर्थिक राहत देने की मांग की। #Latur #Maharashtra #WomenFarmers #Drought #Farmers

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch