दिल्ली शराब नीति (Excise Policy) मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों नेताओं ने सीबीआई (CBI) की उस रिवीजन याचिका को खारिज (Dismiss) करने की माँग की है, जिसमें कोर्ट द्वारा उन्हें बरी (Discharge) किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में दायर अर्जी में आप नेताओं ने दलील दी कि निचली अदालत (रौज़ एवेन्यू कोर्ट) का डिस्चार्ज ऑर्डर 549 पन्नों का था, जिसे समझने और पढ़ने के बजाय सीबीआई ने महज 4 घंटे के भीतर जल्दबाज़ी में यह याचिका दाखिल कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी ने कानून और प्रक्रिया का पालन किए बिना सिर्फ राजनीतिक मंशा से यह कदम उठाया है और याचिका की मेंटेनबिलिटी (Maintainability) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। #ArvindKejriwal #ManishSisodia #DelhiHighCourt #CBI #AAP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch