मुंबई में महाराष्ट्र साइबर के साइबर-अवेयरनेस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ‘Digital Arrest’ नाम की शॉर्ट फिल्म और ‘1930 Maharashtra Cyber Anthem’ लॉन्च किया गया। साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली इस पहल में समय रैना समेत कई कलाकारों ने योगदान दिया। खास बात यह रही कि सम्मान के दौरान समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के साथ अपने पुराने विवाद का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया। ‘India’s Got Latent’ विवाद के बाद साइबर सेल की कार्रवाई का सामना कर चुके रैना ने कहा कि उनका और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता “बहुत पुराना” है।
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch