Molitics

@moliticsindia

अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के समर्थकों और करीबियों पर टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ने और टोल कर्मचारियों से कथित अभद्रता का आरोप लगा है। आरोप है कि तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियों से टोल कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की गई। टोल टैक्स मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रविवार को सहायक टोल मैनेजर जय प्रकाश यादव की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने 28 नामजद लोगों और कई अज्ञात वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित वाहन चालकों और मालिकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। टोल टैक्स की वसूली समेत अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। #UmarAhmed #AtiqAhmed #TollPlaza #Prayagraj #UPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch