दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था, तब सरकार ने भी छात्रों की बात को जायज माना था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी ली थी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा "वही पेपर लीक झारखंड, कर्नाटक और केरल में भी हुआ। क्या राहुल गांधी को इन राज्यों के छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है?" उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के संवेदनशील मुद्दों पर सिर्फ चुनिंदा राजनीति कर रहा है। #DilipJaiswal #PaperLeak #RahulGandhi #BiharPolitics #JharkhandNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch