जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों (वार्ड 9, 18, 25 और 34) में ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के बाद कराए गए पुनर्मतदान में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों सीटों पर परचम लहराया है। भवानी निकेतन परिसर में हुई मतगणना के बाद आए इन नतीजों के साथ अब 150 वार्डों वाली जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। री-पोलिंग में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड 9 से कैलाशी देवी, वार्ड 18 से वंदिता शर्मा, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश यादव शामिल हैं। इन चारों सीटों पर जीत के बावजूद, जयपुर नगर निगम में बहुमत के आंकड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 78 सीटों पर कब्जा जमाकर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। #JaipurMunicipalCorporation #RajasthanPolitics #JaipurNews #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch