उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, बार-बार होते पेपर लीक, लटकी हुई भर्तियों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवाओं ने ‘जस्टिस मोर्चा’ का गठन किया है। युवा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 अगस्त से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर रहे हैं, जिसके बाद 20 अगस्त को चौरी चौरा (गोरखपुर) से विशाल साइकिल यात्रा निकाली जाएगी जो 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी। वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, NTA को हटाने, संविदा प्रथा खत्म करने, NEP 2020 की वापसी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसी मांगों के साथ शुरू हो रहे इस आंदोलन पर आपकी क्या राय है? #UttarPradesh #GenZProtest #JusticeMorcha #UPUnemployment #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch