Molitics

@moliticsindia

ये हाल है हरियाणा के बड़े सरकारी अस्पताल पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) रोहतक का, जहां 14 सितंबर को जच्चा-बच्चा वार्ड नंबर-2 में छत का हिस्सा एक बेड पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त बेड खाली था, वरना वहां भर्ती प्रसूता या नवजात की जान पर बन सकती थी। रिपोर्ट्स में वार्ड की पुरानी इमारत और सीलन का भी जिक्र है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। सबसे भयावह बात यही है कि जहां लोग अपनी जान बचाने और इलाज कराने आते हैं, वहीं जान का खतरा बना हुआ है। #PGIMS #Rohtak #Haryana #HospitalSafety #Healthcare

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch