Molitics

@moliticsindia

बिजनौर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह के खुलासे के दौरान पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक हंगामा हो गया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह पर लोगों को गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर समझौते के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप है। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरफ्तार महिला आरोपी शायमा फूट-फूटकर रोने लगी और खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बच्ची को नजीबाबाद ले जाकर जबरन वीडियो बनाए गए। हालांकि, ये महिला का अपना बचाव है और मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े मामलों में 12 FIR दर्ज हैं और चार महिला आरोपियों से 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह बिजनौर और अमरोहा में लोगों को निशाना बनाकर रेप, गैंगरेप, POCSO और SC/ST एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देता था और फिर समझौते के नाम पर रकम वसूलता था। #Bijnor #HoneyTrap #BijnorNews #CrimeNews #UttarPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch