क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ के खिलाफ लखनऊ में दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज हुई है। लखनऊ के आशियाना थाने में एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के मुताबिक, महिला की कैफ से मुलाकात 2020 में हुई थी। आरोप है कि 2023 में कोलकाता के एक होटल में भी शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कैफ के कहने पर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी। शिकायत में कैफ के भाई हसीब पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। #MohammedKaif #MohammedShami #LucknowNews #UPNews #BreakingNews Mohammed Kaif, Mohammed Shami Brother, Rape FIR, Lucknow Police, Sexual Assault Allegation, UP Crime
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch