Molitics

@moliticsindia

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव (PA) सुमित रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। ​वित्तीय अनियमितताओं और कथित कोयला/बालू घोटाले से जुड़े मामलों में सीआईडी लंबे समय से सुमित रॉय से पूछताछ की कोशिश कर रही थी। शीर्ष अदालत से कानूनी राहत न मिलने के बाद जांच एजेंसी ने यह त्वरित कार्रवाई की है। एजेंसी अब उनसे पूछताछ कर मामले के तारों को खंगालने की तैयारी में है। ​#SumitRoy #AbhishekBanerjee #TMC #SupremeCourt #WestBengalCID

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch