झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल छात्रों की संख्या बढ़ रही है और विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग है कि विवादों में घिरी JPSC और JSSC परीक्षाओं को रद्द किया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि यह आंदोलन झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का कहना है कि वे निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProtest #JharkhandStudents
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch