तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, विदेश मंत्रालय (MEA) ने 'पॉलिटिकल एंगल' (राजनीतिक दृष्टिकोण) का हवाला देते हुए इस दौरे की क्लीयरेंस देने से इनकार कर दिया। रेवंत रेड्डी तेलंगाना में हार्वर्ड और एमआईटी जैसे वैश्विक शिक्षण संस्थानों को लाने और समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर करने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका के दौरे पर निकले थे। ब्रिटेन यात्रा की अनुमति मिलने के बाद जब प्रतिनिधिमंडल लंदन पहुंचा, तब अमेरिका दौरे की मंजूरी न मिलने की सूचना दी गई। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि युवाओं के भविष्य और देश के विकास को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। उन्होंने अमेरिका का अपना दौरा तो रद्द कर दिया है और लंदन से वापस हैदराबाद लौटेंगे, लेकिन अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को प्रस्तावित बैठकों और समझौतों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। #RevanthReddy #TelanganaCM #USVisit #CentralGovernment #TelanganaPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch