Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के कालकाजी इलाके में हुई गंभीर घटना के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपने सभी सार्वजनिक पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। नए दिशा-निर्देशों के तहत सूरज ढलने के बाद पार्कों में प्रवेश पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा के लिहाज से कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। DDA के नए नियमों के अनुसार, कई गेट वाले पार्कों में शाम के बाद चुनिंदा मुख्य प्रवेश द्वारों से ही एंट्री दी जाएगी। पार्कों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, अंधेरे वाले हिस्सों में अतिरिक्त लाइटें व फ्लडलाइट्स लगाने और रात के समय पुलिस व सुरक्षाकर्मियों की बाइक पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 7 दिनों के भीतर सभी DDA पार्कों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट (Lighting, Patrol & Security Audit) किया जाएगा और पार्कों में सेफ्टी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा में RWA और स्थानीय निवासियों का सहयोग लिया जाएगा। #DDAParks #DelhiLG #DelhiPolice #WomenSafety #DelhiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch