बिहार सरकार ने मानी छात्रों की मांग. एक ही चरण में आयोजित होगी TRE-4 की परीक्षा. TRE 4 एग्जाम से PT- Mains हटाने का सरकार ने किया ऐलान. इसके साथ- साथ सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि - BPSC की सभी एग्जाम समय पर आयोजित होंगे, 1799 दारोगा बहाली परीक्षा की जांच और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से पहले बिहार पात्रता परीक्षा (BET) कराने के मुद्दे पर परीक्षा सुधार कमिटी की फैसले के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. लाइब्रेरियन बहाली जल्द शुरू होगी. संविदा कर्मियों की भर्ती में अकं और वेटेज देने की स्थिति में अलग कोटे का निर्धारण करने के लिए एक हाईलेवल कमिटी बनेगी. सभी भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम डोमिसाइल नीति लागू होगी भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम उम्र सीमा के मुद्दे को कमिटी के सामने रखा जाएगा. भर्ती प्रक्रियाओं का कैलेंडर जारी होने और उसका सख्ती से पालन किया जाएगा. बीपीएससी की तर्ज पर तमाम भर्ती प्रक्रियाओं का पेपर, ओएमआर शीट और आंसर शीट की पारदर्शिता अनिवार्य करने के लिए परीक्षा सुधार कमिटी के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा. बीपीएससी की एईडीओ, सेनेटरी आदि परीक्षाओं के पेपर लीक की निष्पक्ष जांच ईओयू करेगी. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. BPSC TRE 4 | Bihar News | BPSC | Bihar News | #Bihar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch