आम जनता की जेब पर बैंक पेनल्टी की मार को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। खाते में मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) न बनाए रखने के नाम पर बैंकों ने ग्राहकों से ₹7,086 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कुल वसूली का लगभग 70% हिस्सा प्राइवेट बैंकों की ओर से आया है, जिसमें HDFC, Axis और ICICI बैंक सबसे आगे रहे। वहीं जनधन (Jan Dhan) और BSBDA जैसे जीरो-बैलेंस खातों को इस चार्ज से छूट दी गई है। इस आंकड़े के सामने आने के बाद आम बैंकिंग ग्राहकों के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है। #MinimumBalance #BankPenalty #HDFCBank #AxisBank #BankingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch