दिल्ली में संसद के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष अमित शाह का “लेक्चर” सुनने में रुचि नहीं रखता, बल्कि देश की युवा पीढ़ी अपने सवालों के जवाब चाहती है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि छात्रों पर गोली चलाने और कील लगे डंडों से लाठीचार्ज करने का आदेश किसने दिया? उन्होंने कहा कि अगर यह आदेश अमित शाह ने दिया है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 20 दिनों से गृह मंत्री संसद में इस मुद्दे पर सामने आने से बच रहे हैं। #RahulGandhi #AmitShah #StudentProtest #Parliament #StudentRights
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch