मुंबई यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) द्वारा चार महीने की भारी देरी के बाद जारी किए गए FYBA और FYBCom के नतीजों ने हजारों छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक 80 प्रतिशत से ज्यादा छात्र परीक्षा में फेल घोषित कर दिए गए हैं। FYBCom में केवल 18% और FYBA में करीब 20% छात्र ही पास हो सके हैं। परीक्षा परिणामों के इस खौफनाक आंकड़े के बाद अब विश्वविद्यालय के स्टडी मटीरियल, पढ़ाई की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। छात्र संगठनों का आरोप है कि समय पर किताबें न मिलना और प्रशासनिक लापरवाही इस घटिया परिणाम की मुख्य वजह है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन यह तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है कि छात्र किसी एक विषय में भी अटके हैं तो उन्हें अनसक्सेसफुल की कैटेगरी में गिना गया है और यह पैटर्न पिछले सालों जैसा ही है। #MumbaiUniversity #CDOEResult #FYBCom #FYBA
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch