Molitics

@moliticsindia

छात्रों के आंदोलन को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना का बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन वास्तविक अर्थों में केवल NEET छात्रों का आंदोलन नहीं था। उनका आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग छात्र नहीं थे और आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने की कोशिश की गई। इसी दौरान उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों के लिए "जयचंद" और "मीर जाफर" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शनकारियों पर की गई कठोर टिप्पणी मान रहे हैं। #MukeshKhanna #NEET #StudentProtest #Education #Students

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch