हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR को लेकर कांग्रेस ने BJP पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में दलितों के साथ होने वाली छुआछूत के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ सवाल उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इमरान ने कहा कि इससे BJP सरकारों की दलितों के प्रति सोच सामने आती है। वहीं, FIR एक वाल्मीकि समुदाय के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुई है, जिसने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत भेदभाव से जोड़कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। #ImranPratapgarhi #RahulGandhi #Haldwani #DalitRights #PoliticalRow
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch