समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की नाव कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव जाते समय घने जंगल और जलकुंभी में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद नाव निकली और वे बदिया के दलित-महादलित टोले तक पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और अपने निजी कोष से ₹3.50 लाख की सहायता दी। इसके बाद हसनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से भी बातचीत की। #PappuYadav #BiharFlood #Samastipur #Mohiuddinnagar #FloodRelief
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch