Molitics

@moliticsindia

इंस्टाग्राम पर '@25.august._2026' नाम के एक रहस्यमयी अकाउंट ने "25 अगस्त को बड़ा खुलासा" करने का दावा कर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी। चेहरे पर मास्क पहने एक नकाबपोश शख्स के वीडियो और काउंटडाउन के झांसे में आकर लाखों लोग 25 अगस्त का इंतजार करने लगे। 25 अगस्त को यूजर्स को Instagram से Telegram चैनल पर भेजा गया और सीक्रेट वीडियो अनलॉक करने के नाम पर Telegram Stars के जरिए ₹500 (250 Stars) की मांग की गई। सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, करीब 1.66 लाख लोगों ने भुगतान किया, जिससे कथित तौर पर 8.5 करोड़ रुपये जुटाए गए। हालांकि, पैसे देने के बाद किसी बड़े खुलासे की जगह सिर्फ एक सामान्य AI मोटिवेशनल वीडियो सामने आया। #InstagramScam #25AugustScam #CyberCrime #OnlineFraud #SocialMediaScam

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch