नई दिल्ली स्थित वाल्मीकि सदन में NDMC ने जर्जर हो चुके 145 टाइप-1 फ्लैट्स को जल्द खाली करने का नोटिस चिपकाया है। नोटिस के मुताबिक, इमारत की हालत इतनी खराब है कि उसकी मरम्मत संभव नहीं है। ऐसे में लोगों से जल्द अपना सामान निकालकर फ्लैट खाली करने को कहा गया है। नियमों के तहत टाइप-1 आवास खाली करने वालों को समान श्रेणी का फ्लैट दिया जाता है। लेकिन टाइप-1 फ्लैट उपलब्ध नहीं होने पर टाइप-2 आवास में जगह देने की बात कही गई है। #ValmikiSadan #NDMC #DelhiNews #BuildingSafety #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch