ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुने जाने के कुछ ही हफ्तों बाद BCCI ने बंगाल के लेग-स्पिनर रोहित यादव पर 2 साल का बैन लगा दिया है। उन पर अपनी उम्र को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने सीरीज में 6 विकेट लिए और टीम को फाइनल टेस्ट जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उम्र से जुड़ी कथित गड़बड़ी के चलते उनका क्रिकेट करियर बड़ा झटका लगा है। BCCI का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली थी। #BCCI #RohitYadav #U19Cricket #IndianCricket #CricketNews Rohit Yadav Ban, BCCI Ban, India U19, Age Fraud, Bengal Cricketer, U19 Cricket
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch