गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसे के बाद सिया ने बताई पूरी आपबीती। सिया ने कहा कि टक्कर के बाद उनकी बाइक के आगे और पीछे दोनों ब्रेक टूट गए थे, जिससे वह बाइक चलाने की हालत में नहीं थीं। दूसरे राइडर्स ने उन्हें देखा और एक ने अपनी बाइक पर बैठाकर बाइकर्स कैफे पहुंचाया। सिया के मुताबिक, वह करीब एक घंटे तक वहां रुकी रहीं क्योंकि वह बुरी तरह डर गई थीं और कांप रही थीं। बाद में एक राइडर ने उनकी बाइक चलाई और वह दूसरे की बाइक से आगे आईं, फिर अपनी बाइक लेकर घर पहुंचीं। #Gurugram #Sia #GolfCourseRoad #Biker #RoadRage
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch