Molitics

@moliticsindia

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर करारा राजनीतिक हमला बोला है। ​तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव भाजपा से हाथ मिला लेते, तो वे आज हिंदुस्तान के 'राजा हरिश्चंद्र' कहलाते। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर लालू जी का DNA बदल जाता और वे भाजपा के साथ चले जाते, तो तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में 'भाईचारा घोटाला' में तब्दील हो जाता। तेजस्वी का यह बयान केंद्रीय एजेंसियों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने के आरोपों के संदर्भ में आया है। ​#TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #RJD #BiharPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch