नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर उपचुनाव में भी ममता बनर्जी गुट को झटका लगा है। रेजीनगर से ममता गुट के TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस लेने के पीछे नए चुनाव चिन्ह को मतदाताओं के बीच पहचान दिलाने में मुश्किल और पार्टी कार्यकर्ताओं की कमी को वजह बताया। उन्होंने कहा कि कम समय में नए चुनाव चिन्ह को लोगों तक पहुंचाना मुश्किल है और कार्यकर्ताओं की स्थिति भी चुनाव लड़ने के लिए अनुकूल नहीं है। यह घटनाक्रम नंदीग्राम के बाद सामने आया है, जहां ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया था। रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है और 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। #Rejinagar #MamataBanerjee #TMC #WestBengalPolitics #ByElection
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch