एथेनॉल नीति को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि जब सरकार पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ा रही है, तो इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को ईंधन की कीमतों में क्यों नहीं मिल रहा। यदि एथेनॉल मिश्रण से लागत कम होती है और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने का दावा किया जाता है, तो पेट्रोल की कीमतों में भी कमी दिखाई देनी चाहिए। AAP नेताओं ने मांग की कि सरकार पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा करे। उनका कहना है कि शुद्ध पेट्रोल की कीमत लगभग ₹80 प्रति लीटर और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की कीमत लगभग ₹60 प्रति लीटर होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। Video -@neeraj_jhaa पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Ethanol #EthanolPolicy #PetrolPrice #FuelPrice #AAP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch