Molitics

@moliticsindia

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सेहत के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ हो रहा है। संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CAG रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 से 2024 के बीच देशभर के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से लिए गए लगभग 21% वाटर सैंपल्स गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सप्लाई किए जाने वाले पानी में गंभीर स्तर पर E. Coli (ई. कोलाई) बैक्टीरिया और कोलीफॉर्म पाया गया। CAG ने ख़ुलासा किया कि कई ज़ोन में तय मानकों के मुताबिक पानी की नियमित सैंपलिंग ही नहीं की जा रही थी और बिना पर्याप्त ट्रीटमेंट के पानी यात्रियों को सप्लाई किया जा रहा था। ई. कोलाई बैक्टीरिया से पेट में गंभीर संक्रमण, डायरिया और फ़ूड पॉइज़निंग का ख़तरा रहता है। #IndianRailways #CAGReport #EColi #PassengerSafety #RailwayNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch