Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सियासत गरमा गई है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सीधी चुनौती देते हुए एक 'ऑफर' दिया है। आशुतोष रांका ने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री से सवाल किया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान बने या सुधारे गए 10 सबसे शानदार स्कूलों की सूची सार्वजनिक करें, ताकि उनकी टीम उन स्कूलों का भी दौरा कर सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के पास राज्य में दिखाने के लिए कम से कम 10 मॉडल स्कूल तो होने ही चाहिए। CJP की टीम सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह दौरा कर रही है। #AshutoshRanka #CJP #RajasthanEducation #GovernmentSchools #SchoolThikKaro

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch