स्वतंत्र मीडिया प्लेटफॉर्म 'Molitics' की एक के बाद एक 9 से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट्स को भारत में ब्लॉक किए जाने के बाद डिजिटल सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस छिड़ गई है। मार्च से लेकर अगस्त के बीच जंतर-मंतर के प्रदर्शनों, छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक, शिक्षा संकट और महिला प्रदर्शनकारियों के डिजिटल उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करने वाली इन पोस्ट्स को आईटी रूल्स और धारा 79(3)(b) के तहत बिना किसी स्वतंत्र समीक्षा प्रक्रिया के हटा दिया गया है। पत्रकारों का कहना है कि सरकार इन लगातार टेकडाउन के जरिए असहमत आवाज़ों को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार करने की कोशिश कर रही है। #Molitics #Censorship #ITRules #MediaFreedom #JantarMantar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch