सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए स्थायी रूप से बंद किए जाने को लेकर चल रही खबरों पर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने इन सभी दावों को पूरी तरह से भ्रामक, झूठा और आधारहीन करार दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और विधिवत अनुमति प्राप्त विरोध-प्रदर्शनों के लिए अभी भी पूरी तरह से एक सक्रिय स्थल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम 1,000 लोगों को प्रदर्शन की अनुमति देने का नियम लागू है। #DelhiPolice #JantarMantar #FactCheck #cjp #SupremeCourt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch