Molitics

@moliticsindia

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की बैंकिंग व्यवस्था और कॉर्पोरेट कर्ज़ माफ़ी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) को तंज कसते हुए 'नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल' करार दिया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश में दो तरह की व्यवस्थाएं बना रखी हैं एक आम जनता के लिए और दूसरी चुनिंदा उद्योगपति 'मित्रों' के लिए ​उन्होंने कहा कि एक तरफ अगर कोई किसान 50 हज़ार रुपये का कर्ज़ न चुका पाए तो उसकी ज़मीन नीलाम कर दी जाती है, आम नौकरीपेशा इंसान एक EMI चूक जाए तो घर पर रिकवरी वाले पहुंच जाते हैं, और गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए लोन तक नहीं मिलता। वहीं दूसरी तरफ, चुनिंदा अरबपतियों के लिए बैंक का पैसा निजी संपत्ति बन चुका है, जहां वे कितना भी कर्ज़ लें और मनमुताबिक चुकाएं। ​ ​#RahulGandhi #NCLT #Congress #IndianEconomy #BankingSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch