दिल्ली के जगतपुर इलाके में भारी बारिश के बाद जलभराव एक बड़ा हादसा बनते-बनते टल गया। सड़क पर बारिश का पानी भर जाने और नालों के ओवरफ्लो होने के कारण सड़क और खुले नाले में फर्क करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान स्कूल से लौट रहे तीन स्कूली बच्चे नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ने एक बार फिर राजधानी में जलनिकासी व्यवस्था, खुले नालों की सुरक्षा और मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Delhi #Jagatpur #DelhiRain #Waterlogging
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch